नगर में ई रिक्शा के बढ़ते दबाव को लेकर अफसरों ने किया विचार मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी समय में जनपद में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस विभाग, नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से पूर्व मार्गों पर बने अवैध कटों को बन्द कराने, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ किये जाने एवं मार्गों के किनारे झाड़ियों की सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की।
नगरीय क्षेत्र में ए-रिक्शाओं के बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन फिर से सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को इसी मुद्दे को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रिक्शाओं के रूप निर्धारण के साथ जाम की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने तथा आगामी समय में समस्त स्कूलों में कोई भी अनफिट वाहन प्रयोग में न लिया जाये हेतु निर्देशित किया गया तथा इस सम्बन्ध में समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्वालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके अल्पकालीन सुधार का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को शहर के अन्दर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सहयोग से हटाने के निर्देश दिये गये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal