लोन दिलाने के नाम पर गड़बड़झाला, गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ग्रामीण और सीधे-साधे लोगों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाते और बाद में उन्हीं खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाले साइबर अपराधों में प्रयोग करते थे। उक्त मामले का खुलासा तब हुआ, जब जनपद के भोपा क्षेत्र की एक महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि कुछ युवकों ने फाइनेंस के जरिए लोन दिलाने का भरोसा देकर उनका बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया था। इसके बाद आरोपियों ने पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। काफी समय बीतने के बावजूद लोन नहीं मिला तो महिला को संदेह हुआ और उसने पुलिस से इस मामले में शिकायत की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के खाते से साइबर ठगों द्वारा लाखों रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गिरोह ने कई अन्य ग्रामीणों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसा रखा था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में इस मामले में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मॉल रोड के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन तोमर उर्फ शुभम निवासी बड़ौत बागपत, बादल राणा निवासी दोघट बागपत, आशू त्यागी और नवनीत त्यागी निवासी धनौरा मंडी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात एटीएम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, पास बुक, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को तीन हजार रुपये देकर उनके बैंक खाते और पूरी बैंकिंग किट अपने कब्जे में ले लेते थे, फिर इन खातों की जानकारी साइबर अपराधियों को बेच देते थे। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य साथियों और साइबर नेटवर्क से जुड़े बड़े अपराधियों की तलाश में जुटी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा कांवड़ मेले के दौरान 1 अगस्त से नगला इमरती हाईवे रुड़की पर कांवड़ियों को निःशुल्क एंबलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान चोट लगने, पैरों

भारत को ओलंपिक की मेजबानी और खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुरू की कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिले इस कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। खेल मंत्री रेखा आर्य 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर महादेव शिव का रूद्राभिषेक करेंगी। इस अवसर पर अखिल

संदेश नगर कनखल में जलभराव से हाहाकार, सड़कें बनीं तालाब, घरों में कैद हुए लोग

हरिद्वार (रिपोर्टर)।.सोमवार सवेरे से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के कनखल क्षेत्र के वार्ड 26 संदेश नगर कालोनी में बरसाती पानी भरने से सड़के तालाब बन गयी। नाले का गंदा पानी घरों में भी घुस गया। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का

कांवड़ियों की सेवा सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य-महंत बिष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात

कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़े बालक को पुलिस ने पिता से मिलाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिस बिछड़ों को परिजनों से मिलाने में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांवड़ियों की भीड़ में पिता से बिछड़ गए एक 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal