पालिका क्षेत्र में शुरू होगा अब सर्वे, छह माह तक चलेगा काम

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा सीमा विस्तार में मिले नए क्षेत्र में प्रत्येक भवन को संख्याबल के आधार पर एक नई पहचान देने की तैयारी भी की गई है। अभी तक ग्रामीण अंचल के रूप में इन भवनों को जो नम्बर दिया गया था, उसको बदला जायेगा। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नए क्षेत्र में भवनों को नया नम्बर देने का काम होगा। नए नम्बर के साथ यह भवन पालिका के रिकॉर्ड में दाखिल किये जायेंगे। सर्वे के दौरान टीम द्वारा पालिका द्वारा निर्धारित नम्बर की प्लेट घर घर वितरित की जायेगी। एक नम्बर प्लेट के लिए सर्वेकर्ता टीम को भवन स्वामी द्वारा 177 रुपये का भुगतान करना होगा। जो भवन स्वामी यह भुगतान नहीं करेगा, उसको नम्बर प्लेट नहीं दी जायेगी। ऐसी सभी नम्बर प्लेट पालिका टैक्स विभाग में जमा होंगी और पालिका के रिकार्ड में भवन दाखिल कराने के लिए यह नम्बर प्लेट पालिका से लेनी अनिवार्य होगी। ऐसी दशा में भवन स्वामी को जुर्माना के तौर पर यह प्लेट 350 रुपये का भुगतान देने के बाद उपलब्ध होगी।

बता दें कि सितम्बर 2022 में मुजफ्फरनगर शहर के आसपास के 15 गांवों के करीब 4524 हेक्टेयर क्षेत्रफल को नगरपालिका परिषद् क्षेत्र में शामिल करते हुए पालिका का सीमा विस्तार किया गया था। इसमें सबसे बड़ा भू-भाग गांव सूजड़ू के रूप में पालिका क्षेत्र में शामिल हुआ और इस सीमा विस्तार के बाद 11 आबाद गांवों में निवास करने वाली करीब 1.78 लाख आबादी ग्रामीणा अंचल से निकलकर शहरी हो गई थी। इसके बाद हुई पालिका चुनाव के बाद करीब सवा साल से पालिका इन क्षेत्रों में पथ प्रकाश, सफाई, पेयजलापूर्ति, सड़क और नाले-नाली निर्माण, जल निकासी, नालों की सफाई आदि सुविधाएं लगातार प्रदान कर रही है, लेकिन अभी तक इस नए क्षेत्र को टैक्स के दायरे में शामिल नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal