मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की एक आवश्यक बैठक संजय अरोड़ा के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में रुड़की रोड के बामनहेड़ी पुराने नेशनल हाईवे पर स्थित एक अवैध मजार को हटाने के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा दो दिन पूर्व जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर अवैध मजाक को हटाने और मोहर्रम पर मंदिरों के सामने मातम न होने देने की मांग प्रशासन से की गई थी। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की माँग को संज्ञान में लेकर अवैध मजार को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
बैठक में राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध बाजार में रखे गए सामान को कब्जे में लेकर और वहां पर रह रहे लैंड जिहादी असामाजिक तत्वों को हटाकर अवैध मजार पर ताला लगाकर कब्जा ले लिया गया है। संजय अरोड़ा (राष्ट्रीय संयोजक) ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा की अति शीघ्र अवैध मजार को ध्वस्त करके मेन रास्ते को सुचारु रूप से चलाया जाए इस अवैध मजार के कारण अनेकों दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसके हटाने से अनेकों लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम का राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन स्वागत करता है। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय अरोड़ा सरिता शर्मा अरोड़ा प्रवीन जैन संजीव मलिक सोनू धीमान अंकित पाल राजकुमार गर्ग पंकज लूथरा राजेश शर्मा राजदीप सिंह तोमर अनिल मलिक गौरव आदि हिंदू वीर उपस्थित थे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






