सुधांशु महाराज पहुंचे मुजफ्फरनगर-खाया गुड़, शीघ्र जाएंगे शुकतीर्थ व संभलहेडा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत के विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत सुधांशु महाराज मुजफ्फरनगर पहुंचे। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उनका बैगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत किया गया। सुधांशु महाराज प्रातः 8ः30 बजे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने रेशू फैक्ट्री पहुंचे। जहां रेशू एडवरटाइजिंग टीम ने उनका शंख बजाकर, शॉल ओढाकर, माला पहनाकर, तिलक करके स्वागत किया। सत्यप्रकाश रेशू ने सुधांशु महाराज से मुजफ्फरनगर की जनशक्ति-बौधिकशक्ति-धनशक्ति को भारत की विश्व महाशक्ति बनाने के लिए आर्शीवाद लिया।
सुधांशु महाराज की साथ मनोज शास्त्री, विरेन्द्र स्वामी, अंजु शास्त्री, प्रयाग दत्त, रीना दत्त, हर्षित शस्त्री, चौधरी प्रेमचंद आदि का भी राम नाम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय राष्ट्रीय संत सुधांशु महाराज सत्यप्रकाश रेशू के माध्यम से मुजफ्फरनगर के जनमानस को अपना आर्शीवाद देने के लिए रेशू एडवरटाइजिंग पर रूके तो पूरा वातावरण भक्तिमय व देश भक्ति के नारो से गूंज उठा। महाराज श्री को मुजफ्फरनगर का गुड़-शक्कर सभी की ओर से भेंट किया गया। जिसे खाकर संत श्री ने मुजफ्फरनगर के किसानो को भी बधाई दी। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा की उद्गम स्थली शुकतीर्थ व पंचमुखी शिव मंदिर संभलहेडा में शीघ्र दर्शन को आने के लिए भगवान से प्रार्थना की। सुधांशु महाराज ने फैक्ट्री में भ्रमण करने के बाद गऊशाला देखकर प्रसन्नता व्यक्त की व गऊ पूजन किया। रेशू टीम ने संत श्री को बताया कि रेशू एडवरटाइजिंग भारत की एम.एस.एम.ई. रजिस्टर्ड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पहली आधुनिकतम फैक्ट्री है। जिसमे हर प्रकार के विज्ञापन पट् बनाने के संयंत्र उपलब्ध है। संत श्री के स्वागत में शोभित गर्ग, मोहित गर्ग, अतुल कौशिक, जोगेन्द्र हुड्डा, प्रियंका, शोभित शर्मा, सुशील चौधरी आदि रहे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal