महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा न लगाएं जाने पर सोनार समाज करेगा चुनाव का बहिष्कार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोनार समाज के लोगों ने महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी आवाज बुलंद की है। समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ जी समाज के गौरव एवं प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर स्थापित की जानी चाहिए। समिति अध्यक्ष पवन वर्मा सर्राफ के घर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सोनार समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया मीटिंग की अध्यक्षता भगत सिंह रोड स्थित अलकनंदा ज्वेलर्स के सुनील वर्मा व संचालन समिति कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा किया गया। मीटिंग का उद्देश्य समाज को एकजुट होकर सरकार के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से अपनी जायज मांगे पूरी कराई जाने पर बोल दिया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से सोनार समाज के अग्रज अजमीढ़ जी महाराज की प्रतिमा व स्मारक की मांग को जनप्रतिनिधियों द्वारा नजर अंदाज किए जाने पर चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम न तो जनप्रतिनिधियों द्वारा ही उठाए गए और न हीं सरकार द्वारा सोनार समाज की मांगों को ध्यान में रखा गया जबकि जनपद मुजफ्फरनगर में अनेक चौराहा पर महापुरुषों की मूर्ति स्थापना एवं महापुरुषों के नाम से मार्गो को सुसजित किया गया है।
सोनार समाज के अध्यक्ष पवन वर्मा ने अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई, तो सोनार समाज आगामी वर्ष 2027 के चुनावों का बहिष्कार करने पर विचार करेगा। समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।
सोनार समाज समिति के महासचिव सुनील वर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा बोर्ड की बैठक में महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु शामली रोड पर खाली पड़े स्थान को एक प्रस्ताव के माध्यम स्वीकृति प्रदान की गई थी। नगर पालिका परिषद की विभागीय प्रक्रिया के तहत यह प्रस्ताव सहारनपुर कमिश्नरी से भी स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके चलते सोनार समाज के सैकड़ो लोग नगर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले।
और नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में पास हुए प्रस्ताव को लेकर मांग उठाई गई काफी समय से लंबित पड़े इस मामले को कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा सोनार समाज ने चेतावनी दी कि यदि इस बार सोनार समाज की समान को से सम्मान पूरा नहीं किया गया तो आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश का समस्त सोनार समाज चुनाव का बहिष्कार करेगा और साथ ही आगामी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में समस्त प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएगा।
श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति की इस बैठक में मुख्य रूप से शिवकुमार वर्मा, महेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, रामकुमार वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, रोहताश वर्मा, हिमांशु वर्मा,हीरालाल वर्मा, प्रवीण कुमार,सुनील कुमार वर्मा, सचिन वर्मा,कोकील वर्मा, त्रष कुमार मास्टर, सुरेश चंद्र वर्मा,नरेंद्र वर्मा एडवोकेट,संजय वर्मा सर्राफ कटरा मोचियांन, शिवम वर्मा, भोला सर्राफ,रवींद्र वर्मा बिरालसी वाले, योगेश वर्मा, सुशील वर्मा शामली वाले, मास्टर अनिल कुमार,सुनील कुमार,रूपचंद वर्मा,गौरव वर्मा, आशु वर्मा, राहुल वर्मा,शुभम वर्मा,बृजमोहन वर्मा तहसील वाले,विजय वर्मा,मनोज वर्मा, शशांक वर्मा, संजीव वर्मा के अलावा अन्य बहुत से लोग उपस्थित रहे।

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के

विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन

भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की

राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी

जनसेवा टीम ने बदली अलीपुर श्मशान घाट की तस्वीर, श्रमदान से चल रहा सौंदर्यीकरण अभियान

बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और

डी-फार्मा छात्र निकला नशीले इंजेक्शनों का तस्कर, बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal