बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एसएसपी ने अवैध रूप से शराब बनाकर तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने ग्राम मुजाहिदपुर में नदी किनारे भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारकर अनूप पुत्र पालू निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला कच्ची शराब बनाते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन पंवार, कांस्टेबल विक्रम व विकास क्षेत्री शामिल रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध

सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर

एक लाख की लूट मामले में लक्सर पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर

विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना

हरिद्वार रोटरी क्लब ने कांवड़ियों को वितरित किया जूस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal