राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा कि मोहर्रम के जलूस पर हिंदुओं के मंदिरों के सामने मातम में करने और रुड़की रोड पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्रा को सौंप गए ज्ञापन में हिंदू समाज की आस्था को ध्यान में रखते हुए मोहर्रम के जलूस के रूट पर पड़ने वाले मंदिरों के सामने मातम नहीं किया जाना चाहिए। मोहर्रम पर कुछ असामाजिक तत्व हिंदुओं के धार्मिक क्षेत्र के मंदिर जैसे शिवचौक, हनुमान चौक पर जानबुझ कर जुलूस को रोक कर मातम करते हैं और हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य करते हैं जिसे रोका जाना अति आवश्यक है।
हिंदू शक्ति संगठन ने मांग की कि मोहर्रम के जुलूस से 2 दिन पहले रात के समय भगत सिंह रोड से होते हुए शिवचौक पर भगवान आशुतोष के सामने मातमी जलूस पहुंचने पर जबरदस्त मातम कर हिंदू समाज को उकसाने का प्रयास किया जाता है जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। वहीं मुजफ्फरनगर के पुराने नेशनल हाईवे बामनहेड़ी गांव के हाईवे पर (रुड़की चुंगी से रामपुर तिराहे की ओर जाते हुए) सड़क पर एक मजार को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कब्जा कर जिहादियों द्वारा अवैध रूप से बनाकर हाईवे को आधा कर दिया गया है। लैंड जिहादियों द्वारा मजार के आगे अधिकारियों को मिली भगत से सरकारी नल(हेंड पंप) भी लगाया गया है जिससे सड़क पर स्थाई रूप से कब्जा किया गया है जिसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। संगठन ने मुजफ्फरनगर के पुराने नेशनल हाईवे (बामनहैड़ी गांव) पर जिहादियों द्वारा बनाई गई अवैध मजार पर असामाजिक तत्वों का कब्जा बना रहता है। और आए दिन इस अवैध मजार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है लैंड जिहादियों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई मजार को तुरंत हटाने की मांग की। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजय अरोड़ा, सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, संजीव मलिक, सोनू धीमान, अंकित पाल, राजकुमार गर्ग, पंकज लूथरा, राजेश शर्मा, राजदीप सिंह तोमर, अनिल मलिक एवं गौरव आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal