मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सीओ को गांव में ही कैंप करने के निर्देश दिए और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को गठन किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार 13 जून को थाना चरथावल पुलिस को क्षेत्र के एक गांव निवासी वादिया उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त उमर पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम दधेडू खुर्द, थाना चरथावल व उसके अन्य साथियों द्वारा वादिया के साथ नशीला पदार्थ सुंघाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर अपराध संख्या 95/2026 धारा 70(1)/87/123 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बताया गया है कि नामजद आरोपी उमर जेसीबी पर ड्राइवर है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस व थाना चरथावल सहित 03 टीमों का गठन किया गया है। एसएसपी ने सीओ को
क्षेत्र में ही कैंप करने के निर्देश दिए हैं तथा अभियुक्तगण को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने तथा उनपर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





