मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवा वितरण, जांच व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






