मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी, बसथडा मे कृषि विभाग के कर्मचारियों एंव कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा के वैज्ञानिक की संयुक्त टीम के साथ तकनीकी जानकारी प्रदान करने के अभियान के अन्तर्गत कृषकों को किया जागरूक। विकास खण्ड बधरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी में कृषि वैज्ञानिक डा० सविता आर्या द्वारा कृषको को मृदा परीक्षण परिणाम के आधार पर उर्वरको के प्रयोग करने एंव मृदा सुधार हेतु मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरको, के प्रयोग करने की तकनीकि जानकारी प्रदान की तथा जैविक अनाज उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया। कृषि विभाग से श्री विकास कुमार के द्वारा कृषको को फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री रविन्द्र कुमार अवर अभियन्ता भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा मृदा प्रबंन्धन एंव खेत तालाब येजना के बारे मे कृषको को जानकारी प्रदान की। नीटू कुमार ने फसलों को क्षति पहुंचाने वाले कीटों के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान करते हुए कीट एंव रोग नियंत्रण करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट






