जल संस्थान के तुगलकी फैसले से हजारों लोग पेयजल संकट से परेशान

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। हरिद्वार के वार्ड-44 अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर एवं आनंद विहार क्षेत्र में जल संस्थान के एक विवादास्पद निर्णय के कारण हजारों की आबादी पेयजल संकट का सामना कर रही है। आरोप है कि ईद-उल-अजहा की रात लगभग 12 बजे त्रिमूर्ति नगर से आनंद विहार की ओर जाने वाली पेयजल लाइन में बिना कोई लिखित आदेश किए इंटरकनेक्शन कर सुभाष नगर की लाइन को जोड़ दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने उस समय इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया।
अब इस निर्णय का सीधा असर क्षेत्र की जलापूर्ति पर दिखाई देने लगा है। त्रिमूर्ति नगर और आनंद विहार जैसी बड़ी कॉलोनियों में पानी का दबाव कम हो गया है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले जहां नियमित जलापूर्ति होती थी, वहीं अब कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
स्थानीय पार्षद अहसान अंसारी ने इस मामले को कई बार जल संस्थान के अधिकारियों के समक्ष उठाया है और समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस इंटरकनेक्शन को समाप्त कर त्रिमूर्ति नगर के लिए पूर्व की भांति नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग की है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal