हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज, नाइजीरिया द्वारा दिया गया है। यह समूह अफ्रीका के सबसे बड़े और सबसे विविध व्यापारिक समूहों में से एक है, जिसका कारोबार तेल शोधन, पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सीमेंट, चीनी, पैकेजिंग और अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है। कार्य के दायरे में आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों का निर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ साइट पर निर्माण और कमीशनिंग गतिविधियों का पर्यवेक्षण शामिल है। इन उपकरणों का निर्माण बीएचईएल की हैदराबाद और बेंगलुरु स्थित इकाइयों में किया जाएगा। मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों के लिए आपूर्ति और पर्यवेक्षण के आधार पर कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा एकल (सिंगल) ऑर्डर होने के कारण, यह ऑर्डर बीएचईएल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट






