सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये जाने पर विचार किया गया। वहीं शीघ्र ही जनपद मुज़फ्फरनगर मे सोनार समाज के परिवारिक सम्मेलन किये जाने क़ी घोषणा भी क़ी गई।
पंचमुखी सर्राफा बाजार मे राकेश वर्मा दूध वालो के आवास पर श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के तत्वावधान मे समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व मै एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सोनार समाज के सैंकड़ो लोगो ने अपनी उपथिति दर्ज कराते हुये अपने अपने विचार रखे। बैठक क़ी अध्यक्षता रामकुमार वर्मा जी ने क़ी तो वंही बैठक का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा किया गया। बैठक मे उपस्थित राम कुमार वर्मा जी के गले मै पटका पहनाकर पवन वर्मा द्वारा सम्मान किया गया साथ हीं सोनार समाज के अग्रज श्री अजमीढ़ जी महाराज का चित्र भेट कर पूर्वजो का भी सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर के सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बैठक मै उपस्थित सोनार समाज को सम्बोधित करते हुये कहा क़ी समन्वय समिति का मुख्य उदेश्य बिखरे हुये समाज मै जागरूकता क़ी अलख जगा कर उन्हें एक मंच पर संगठित करना हैँ जिसके लिए समिति गली गली मोहल्लो मे समाज क़ी बैठके निरंतर कर रही हैँ जिसका सकारात्मक परिणाम भी निरंतर मिल रहा हैँ। समाज भी जागरूक होकर अपनी ताकत समझ रहा हैँ। पवन वर्मा ने यह भी बताया क़ी बैठकों के माध्यम से समाज एक दूसरे से परिचित भी हो रहा हैँ और समाज क़ी छोटी बड़ी समस्याओ का भी निस्तारण समिति द्वारा किया जा रहा हैँ इतना हीं नहीं समन्वय समिति जनपद के सोनार समाज को संगठित करके, समाज को एक मंच पर लाने का कार्य भी कर रही हैँ।
बैठक मे मंच पर उपस्थित वार्ड सभासद मनोज वर्मा ने बैठक मे खुले मंच से समाज का सहयोग करने का भरोसा दिलाया वंही समिति के अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुये घोषणा क़ी क़ी मुज़फ्फरनगर मे शीघ्र ही सोनार समाज का परीवारिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे 2027 चुनाव क़ी रणनीति भी तय क़ी जाएगी।
बैठक मे मुख्य रूप से भोला शंकर सर्राफ, प्रदीप वर्मा, प्रमोद कुमार,शुभम वर्मा, आशीष वर्मा, आशु गर्ग, सतीश फौजी, शिवकुमार वर्मा, विजय वर्मा, नरेंद्र भारती, शिवम वर्मा, सुनील वर्मा पत्रकार , राकेश वर्मा, कोकील वर्मा, सुशील वर्मा डाई वाले, बृज कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, हिमांशु वर्मा, रूपचंद वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार वर्मा बिलालसी वाले, राहुल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, हरेंद्र वर्मा, तृश कुमार वर्मा, विपिन कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, अरुण वर्मा, संजय वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, विशाल वर्मा, मोहनलाल वर्मा, आशु वर्मा, विजय राजरान, रितेश वर्मा, गौरव वर्मा, संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, द्वाश वर्मा, राकेश वर्मा, एडवोकेट नरेंद्र वर्मा, विकास वर्मा, महेश वर्मा, रोहताश वर्मा, कन्हैया वर्मा, सोनू वर्मा, पवन कुमार, अमित वर्मा, दीपू वर्मा, मनोज सोनी, अनुज वर्मा, महेंद्र वर्मा के अलावा अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई