मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के साथ पूज्य संत श्री गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी ने अपनी भक्ति, ज्ञान और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, मानवता, परिश्रम, सदाचार एवं ईश्वर-भक्ति का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर ही समतामूलक, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई