मोबाइल टावर के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, मकानों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इिस बीच विरोध स्वरूप लोगों ने अपने मकानों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्हें क्षेत्र से पलायन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
जी हां, खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी शिवकुमार त्यागी के मकान पर लगने वाले उक्त मोबाइल टावर के विरोध में आए स्थानीय लोगों ने डीएम उमेश मिश्रा के नाम दिए शिकायती पत्र में बताया कि रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने से स्वास्थ्य संबंधी तमाम समस्याओं की आशंकाएं है, जिनका निदान जरुरी है। उन्होंने बताया कि वे दक्षिणी कृष्णापुरी के मूल निवासी है। दक्षिणी कृष्णापुरी एक घनी आबादी क्षेत्र है जिसमें पूर्ववत दो मोबाइल टावर स्थित है वहीं मकान के पास तीन शिक्षण संस्थाए संचालित है जिनमें एमडी पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल व एसएसडी इंटर कालेज स्थापित है जिनमें काफी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उक्त मोबाइल टावर मानकों के अनुसार स्थापित नही की जा रही है क्योकि उक्त स्थान 12 फीट चौडे रास्ते पर स्थित है और घनी आबादी व शिक्षण संस्थान के समीप है जिससे मौहल्ले वालों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर गम्भीर चिंता बनी हुई है और न ही उक्त भवन भूकम्परोधी है। क्षेत्र के लोगों ने उक्त मामले में डीएम से संज्ञान लेते हुए उक्त मोबाइल टावर को रोके जाने की मांग की है। साथ ही अन्यथा की स्थिति में क्षेत्र से पलायन किए जाने की चेतावनी देते हुए अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ और पलायन के पोस्टर चिपकाते हुए विरोध दर्ज कराया है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal