योग को दिनचर्या बनाकर स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करेंः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के गांधी नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में आयोजित योग एवं राजयोग कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नागरिकों को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति संभव है, जो एक स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण की आधारशिला है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के मोहल्ला गांधी नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर आयोजित योग एवं राजयोग कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाली एक समग्र जीवन पद्धति है। योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत तथा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में संस्कार, योग, ध्यान एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लोगों को सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों के साथ योग, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का जीवन अधिक संतुलित और सुखमय बनता है।
इस अवसर पर सभासद नवनीत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मीनाक्षी स्वरूप ने ब्रह्माकुमारीज परिवार एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अंत में सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक रूप से योग को अपनाकर ही स्वस्थ, सकारात्मक एवं समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal