सपा ने किया ग्राम बंजारेवाला में पीडीए चौपाल का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। चौपाल के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा मिशन 2027 को लेकर चर्चा करते हुए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज की एकता, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से सबसे अधिक पीडीए समाज के लोग प्रभावित हो रहे हैं। लगातार आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीबों के लिए परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पीडीए चौपाल के आयोजन से क्षेत्र में समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताा कि कहा कि चौपाल के दौरान सभी ने मिशन 2027 को सफल बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन पहुंचाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आशीष यादव ने कहा कि पीडीए समाज को एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं रखी। पार्टी पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सुमन देवी, सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओशियाना यादव, रमाशंकर, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, सपा नेता मौसम अली चौधरी, महिपाल, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सागर, विनोद गौड सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal