मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत रुड़की रोड पर साउंड सिस्टम का प्रयोग कर प्रचार किया गया और मार्ग पर स्थित दुकानों पर पहुंचकर विक्रेताओं से प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन प्रयोग न करने हेतु आग्रह किया गया साथ ही दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के भंडारण की जांच हेतु निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण करने पर 4 दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण पाया गया शेष दुकानों पर जूट के बने थैले पाए गये। प्रतिबंधित प्लास्टिक भंडारण करने वाली दुकानों से 4 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 2000/- रूपये चालान वसूला गया एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए आम जनमानस को जागरूकता किया गया। अभियान में नगर पालिका परिषद से योगेश कुमार चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर, पारुल यादव कार्यवाहक कर अधीक्षक, अमित कुमार व अमरजीत सिंह राजस्व निरीक्षक, पलक्षा मैनवाल सफाई निरीक्षक, रुचि शर्मा लिपिक स्वच्छ भारत मिशन, सोनू मित्तल बीसी गौरव एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से आकाश जोशी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





