हरिद्वार (रिपोर्टर)। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जून को लकसरी गांव निवासी जावेद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर समीर उर्फ आसु समेत 5 व्यक्तियों को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपितों की धरपकड़ की कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर उर्फ आशु को तमंचे व कारतूस समेत दबोच लिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में सामने आया कि 9 जून को आरोपी समीर की मां और बहन जावेद के मौहल्ले में गयी थी। जहां जावेद की मां ने समीर की मां और बहन के साथ गाली गलौच और लड़ाई झगड़ा किया था। जिस पर समीर अपने भाई साहिल के साथ जावेद के घर के बाहर पहुंचा और ऊपर फायर कर दिया। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई विपिन कुमार, हेडकांस्टेबल शमशेर खान, होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






