हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। बैग में उनका कीमती सामान रखा था। रजनीश कुमार ने चंडीघाट चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। चौकी में तैनात कांस्टेबल राजबीर सिंह ने सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक के बारे जानकारी निकाली और उसे चौकी बुलाकर सामान सहित बैग रजनीश कुमार को वापस वापस दिलाया। बैग और सामान वापस मिलने पर रजनीश कुमार और उसके साथियों ने पुलिस का आभार जताया।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






