हरिद्वार (रिपोर्टर)। फर्जी पर्चेज आर्डर लगाकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 23 मई को ज्वालापुर निवासी चंदन कौचर थाना पथरी पुलिस को शिकायत देकर कम्पनी के फर्जी पर्चेज आर्डर जारी कर धोखाधडी से वादी की फैक्टरी को आर्थिक हानी पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपित कुलदीप कुमार पाण्डेय पुत्र संजीव कुमार निवासी गली न.6 कमलानगर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल दीपक चौधरी व जयपाल चौहान शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






