पुलिस ने किया साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देशन में साइबर अपराधियों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस, सीआईयू रुड़की एवं साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण शेखर सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों को विभिन्न सीएससी सेंटर एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के क्यूआर कोड और स्कैनर कोड उपलब्ध कराते थे। साइबर ठगी के लिए विशेष रूप से तैयार एपीके फाइलों एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर आम लोगों को निशाना बनाते थे। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि सीधे सीएससी सेंटर संचालकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। जिससे धन के वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके और जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। गिरोह के सदस्य सीएससी संचालकों से नकद रकम प्राप्त कर कैश डिपोजिट मशीन के माध्यम से अपने साथियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में जमा कर देते थे। इस प्रक्रिया से साइबर ठगी की रकम की लेयरिंग कर उसकी वास्तविक ट्रेल को तोड़ दिया जाता था। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भोले-भाले लोगों को भावनात्मक कहानियां सुनाकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे नकद धनराशि प्राप्त कर लेते थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 10 जून को ग्राम दाबकी कला निवासी मनीष कुमार एवं सुशील कुमार ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने वाहन चालान और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर उनसे 91,000 और 80,000 नकद लिए तथा उनके खातों में संदिग्ध माध्यम से धनराशि जमा कराई। बाद में बैंक खाते फ्रीज होने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं एसओजी व सीआईयू की सहायता से संदिग्धों की पहचान करते हुए आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट से विभिन्न व्यक्तियों के क्यूआर स्कैनर एवं स्क्रीनशॉट बरामद किए। जिनका मिलान वादियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज से करने के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों अंकित चौहान पुत्र मुल्तान सिंह व विशाल चौहान पुत्र पवन सिंह निवासी ग्राम शाहपुर थाना बेहट, जिला सहारनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 1,48,000 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, एसआई राजीव उनियाल, कांस्टेबल पंचम, रियाज तथा सीआईयू प्रभारी रविन्द्र शाह, एएसआई अश्विन, साइबर सेल रूड़की के कांस्टेबल ओसाब शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal