मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा (75 वर्ष) के साथ गांव के रणवीर पुत्र पृथ्वी सिंह एवं नितिन कुमार द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि दोनों ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल अवस्था में परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हुए भोपा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची सिकरी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






