मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में ऋषिकुल चौक पर प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का पुतला फूंका। इस अवसर पर मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि सरकार देश में लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं का लोकतांत्रिक अधिकार छिना जा रहा है और देश व प्रदेशों में गैर संवैधानिक सरकार बनायी जा रही हैं। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त करने से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग भाजपा का एक संगठन बनकर लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुला है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने से चुनाव आयोग और भाजपा का महिला विरोधी चेहरा भी देश की जनता के सामने आ गया है। राजबीर चौहान रवीश भटीजा और विकास चंद्रा ने कहा कि एक देश एक विधान की बात करने वाली भाजपा दोहरा चरित्र अपना रही है। उन्होंने बिना किसी ठोस तथ्य के कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया। यशवंत सैनी, मोहन राणा और निखिल सौदाई ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने से साफ हो गया है कि भाजपा मनुवादी मानसिकता और महिला विरोधी सोच वाली पार्टी है। इस दौरान रजत कुमार, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, निखिल सौदाई, सौरभ सैनी, घनश्याम, सुनील, उदित विद्याकुल, विशाल प्रधान, उदय सिंह, होशियार, गोपाल, छोटेलाल, राजबीर सैनी आदि शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal