कनखल से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने किया सुशकल बरामद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पुलिस ने अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गैंग का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप से चोरी की गयी तीन वर्षीया बच्ची को सकशुल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चोरी किया गया एक साल का एक अन्य बच्चा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए गैंग में दो महिलाओं सहित छह सदस्य शामिल हैं। चोरी किए गए बच्चों को दो से पांच लाख में निसंतान दंपत्तियों को बेच दिया जाता था। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 6 जून को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी तीन वर्षीय बच्ची राधिका का अपहरण कर लिया गया था। बच्ची को ले जाते एक महिला और एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। परिजनों की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा बच्ची की जल्द और सकुशल बरामदगी निर्देश दिए गए। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया की मदद से आरोपियों को चिन्हित करते हुए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में छापामारी कर गिरोह के छह सदस्यों मोहम्मद आकिल पुत्र अनिश अहमद व उसकी पत्नी नसीमा निवासी पायती कला मिया सातूकी मजार के पास थाना डिडोली जिला अमरोहा उ.प्र. हाल निवासी एमडीए कालोनी एमयू यूनिवर्सिटी के पास मुरादाबाद उ.प्र., जुल्फेकार पुत्र स्व.जमील अहमद निवासी ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा उ.प्र., धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व. होशराम निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर उ.प्र. हाल निवासी केशव नगर शुगर मिल के सामने लक्सर व उसकी पत्नी प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी ग्राम भोजापुर तहसील माधनगढ थाना कुठौन्द जिला जालोन उ.प्र. हाल निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मुजफ््फरनगर उ.प्र. एवं शिवा सिहं उर्फ गौरब पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद निवासी मौहल्ला पचरुकी गर्ग थाना शिवान सिटी जिला शिवान बिहार हाल निवासी झुग्गी झोपडी जटवाडा पुल ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छापामारी और गिरफ्तारी से डरकर गिरोह के अन्य सदस्य अपहृत बच्ची को आनन्द बिहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गये। आरपीएफ की सूचना पर पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि बच्चा चुराने, ले जाने और फर्जी मां बाप बनकर ग्राहक ढूंढ कर बेचने के काम गैंग के सदस्यों ने आपस में बांट रखे थे। प्रीति शर्मा और आकिल बच्चे के रेट तय करने और बेचने की जिम्मेदारी संभालते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने बीती 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक वर्ष के बच्चे कार्तिक को चोरी किया था और डेढ़ लाख में उसे बदायूं उ.प्र.में बेच दिया गया था। जानकारी के आधार पर पुलिस ने बच्चे कार्तिक को भी सकुशल बरामद कर लिया।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal