विश्व योगासन चैंपियनशिप में मुज़फ्फरनगर के दिवाकर कश्यप को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईका एरिना स्टेडियम में 4 से 8 जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में मुज़फ्फरनगर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय योगासन जज एवं कोच दिवाकर कश्यप को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उन्हें प्रतियोगिता में लाइजनिंग डेवलपमेंट ऑफिसर (LDO) के रूप में नियुक्त किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों एवं आयोजन समिति के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाई गई। विश्व स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 75 देशों के हजारों योगासन खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत सहित विभिन्न देशों के टेक्निकल ऑफिशियल, निर्णायक एवं विशिष्ट अतिथि भी इस आयोजन का हिस्सा बने। प्रतियोगिता के दौरान दिवाकर कश्यप ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए खिलाड़ियों एवं कोचों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया तथा जनपद मुज़फ्फरनगर का गौरव बढ़ाया। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति द्वारा दिवाकर कश्यप को आधिकारिक पहचान-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिवाकर कश्यप ने उत्तर प्रदेश सचिव रोहित कौशिक का आभार व्यक्त करते हुऎ बताया कि विश्व स्तर के इस आयोजन में कार्य करना उनके लिए गर्व और सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने कहा कि योगासन को वैश्विक पहचान दिलाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा भारत योग की भूमि होने के नाते इस क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। चैंपियनशिप से लौटने पर जिला योगासन समिति, खेल एवं योग जगत से जुड़े लोगों, शिक्षकों, खिलाड़ियों तथा शुभचिंतकों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि दिवाकर कश्यप भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद तथा प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की

महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर कराए गए त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण कार्य तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम

किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा-चौधरी ऋषिपाल अंबावता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान ही देश का असली राजा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा

जान से मारने की नीयत से गाली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जून को

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप भी लगाया। यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व प्रदेश महासचिव दिव्यांग अग्रवाल ने कहा कि

श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ से यात्री को खोया बैग वापस मिला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। बैग में उनका कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal