मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर “लक्ष्मीनगर” किए जाने की मांग, नामित सभासदों ने सौंपा प्रस्ताव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभी नामित सभासदों ने पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप जी* को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपते हुए मुजफ्फरनगर का नाम परिवर्तित कर “लक्ष्मीनगर” किए जाने की मांग की। नामित सभासदों ने कहा कि यह मांग नगर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान के साथ-साथ लाखों नागरिकों की भावनाओं से जुड़ी हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को नगर पालिका की आगामी बोर्ड बैठक में विचारार्थ रखा जाए तथा बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत शासन को अग्रसारित किया जाए, जिससे मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर “लक्ष्मीनगर” किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
सभासदों का कहना था कि “लक्ष्मीनगर” नाम भारतीय संस्कृति, समृद्धि एवं हमारी गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। यह परिवर्तन नगर की पहचान को नई दिशा प्रदान करेगा तथा जनभावनाओं का सम्मान भी होगा। इस अवसर पर नामित सभासद सचिन सैनी, अमन तोमर, अभिजीत सिंह गंभीर, रवि पाराशर एवं अमित बॉबी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नामित सभासदों ने आशा व्यक्त की कि जनभावनाओं एवं नगर के सांस्कृतिक गौरव को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सभी नामित सभासदों को आश्वस्त किया कि जनभावनाओं एवं नगर के सांस्कृतिक महत्व से जुड़े इस प्रस्ताव को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को नियमानुसार आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने एवं आवश्यक प्रक्रिया के तहत शासन को प्रेषित करने हेतु सकारात्मक पहल की जाएगी।

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal