श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे पुरुषोत्तम मास में गीता पाठ,भजन संध्या का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल के सौजन्य एवं भगवताचार्य पं. अरूण मिश्रा स्वामी के सानिध्य मे गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। गीतापाठ मे अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना, राजेश वर्मा द्वारा शारदा माँ की वन्दना तत्पश्चात अतुल गर्ग ने महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, पुरुषोत्तम योग का पाठ,भगवत स्तुति (गीता मन्त्र जिनमे भगवान के विराट स्वरूप को देखकर अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की।

संकीर्तन में सुभाष गर्ग, विमल प्रताप, भजन गायक राजेश वर्मा, महेन्द्र रावत,अजय भईया, गरिमा बहन द्वारा प्रस्तुत “कुछ मांगने से नहीं मिलता बिन मांगे मिलता है। अपने-अपने कर्मों का फल सबको मिलता है” पर सभी को भाव विभोर कर दिया।इसके अलावा भजन “मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना, तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गया ठिकाना” भजन भाव को सुनकर मन्दिर परिसर मे उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव मे लीन होकर नाचने और झूम उठे। रामबीर सिंह ने सभी उपस्थित श्रद्धालु जनों को बताया कि “गीता जी के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का पाठ मानसिक शांति, पारिवारिक सद्भावना,सुख समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और राष्ट्र गौरव वृद्धि के साथ- साथ विश्व मंगल-विश्व शांति का अचूक आधार है” तथा घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग के पत्रक भी भेंट किए गए। पंडित अरुण मिश्रा ने पुरुषोत्तम मास एवं गीतापाठ का महत्व श्रद्धालुजनो को विस्तार से समझाया। गीतापाठ के आयोजन मे सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप सिंह, अजय कुमार गर्ग, राजेश वर्मा,महेंद्र रावत, अजय भईया, मिनाक्षी गर्ग, वृंदा वर्मा,अनीता गुप्ता, मीनू गोयल, निविया, जितेंद्र कुमार, राजीव गुप्ता, वरुण गोयल, विनायक, रविशंकर मिश्रा, वेदास, नीलम, मुनेश, धन प्रकाश, शकुंतला, नियती, रीता, लवी, स्नेहलता,संध्या, रूमन, निशा, शशि,रेनू, प्रिया, ऊषा, सरिता, कमलेश, श्वेता, अलका, ललतेश, माया, कविता, नीलम, प्रतिभा, सुमन, सुषमा, सुधा, दया, बिमला, शांति, प्रदीप, हर्षबाला, लता, रजनी, कृष्णा, बीना, कुसुम, रितिका, अनमोल, मनोरमा, मीनाक्षी शर्मा, पूनम, मिथिलेश शर्मा, रूपा पांडे, उमा शर्मा,अंकित मिश्रा,अमित कुमार, पं कृष्णानन्द राधा मिश्रा आदि सैकडो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal