अटल वाटिका ज्वालापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा चौड़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर पालिका क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली तक का यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा तथा आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। राजीव शर्मा ने कहा कि रपटे पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य के साथ इस सड़क का चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, दीपक नौटियाल,गौरव पुंडीर, दिनेश वर्मा, चंद्रभान सिंह, हरेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अजय मलिक, अशोक उपाध्याय, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी,आदित्य मलिक, महेंद्र शर्मा, राजेश बालियान, सुधांशु राय, विजय चौधरी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal