सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान अभियान के अंतर्गत किसानों को किया जन जागरूक

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान के केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जन सामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु सेवा संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के क्रम में कृषि निदेशक, उ0प्र0 की अध्यक्षता में 03 जून एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में 05.जून 2026 को हुई बैठक के माध्यम से दिये गये दिशा-निर्देशो के क्रम में आज खेत बचाओ अभियान ग्राम कटिया मैं आयोजित किया गया।

किसानों को मृदा परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक एवं कृषि आदानों के उपयोग के प्रति जागरूक करना, किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, जैविक एवं जैव उर्वरको के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षत कर उनकी क्षमता का विकास करना, जागरुकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों एवं खेत प्रदर्शन के माध्यम से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, किसानों के खेतों पर हरी खाद, जैविक खाद, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (INM) तथा कृषि आदानों के उचित उपयोग संबंधी प्रदर्शनों का आयोजन कर मृदा स्वास्थ्य में सुधार एवं रासायन उर्वरकों के उपयोग में कमी लाना। टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर मृदा स्वास्थ्य में सुधार, कृषि लागत में कमी तथा कृषकों की आय एवं लाभप्रदता में वृद्धि करने, ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों में जागरूकता बैठक का आयोजन, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषक चौपाल आदि कार्यक्रमो के माध्यम से कृषकों को जागरूक करते हुए कृषि विभाग द्वारा सघन खेत बचाओ अभियान (विकसीत कृषि संकल्प अभियान) के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बंधित फोल्डर,पुस्तक, आदि के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal