मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत 60 बड़े छातों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए नितिन अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी कॉलोनी क्षेत्र से किया गया तथा भोपा रोड, नई मंडी और पीठ बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए इसका समापन किया गया। इस दौरान उन मेहनतकश लोगों को छाते वितरित किए गए, जो भीषण धूप, गर्मी, लू, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी निरंतर समाज की सेवा करते हैं। इनमें सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, जूस विक्रेता, शिकंजी विक्रेता, पानी विक्रेता एवं अन्य रेहड़ी-पटरी व्यवसायी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए नितिन अग्रवाल ने क्लब की इस जनसेवा गतिविधि की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को समाजोपयोगी एवं सराहनीय पहल बताया। रोटेरियन अध्यक्ष सुशोभ बिन्दल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया तथा इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का तन, मन एवं धन से योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित पटपटिया, क्लब सदस्य भुवनेश गुप्ता, नरेश शर्मा, सौरभ मित्तल, सचिन सिंघल, नीरज जैन, पंकज जैन, अमित सिंघल, प्रशांत, राजकुमार गोयल, अमित वर्मा, विनय सिंघल, डॉ. कमल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, राजन सिंघल, राकेश राठी, अरविंद गर्ग, परमिंदर कुमार, रोहित सिंघल, अंकित मित्तल, विपुल भटनागर, उमेश गोयल, निशांक जैन तथा क्लब कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में क्लब सचिव गौरव गोयल ने सभी उपस्थित रोटेरियन साथियों एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने जलपान का आनंद लिया। यह सेवा कार्य अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे पुरुषोत्तम मास में गीता पाठ,भजन संध्या का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल के सौजन्य एवं भगवताचार्य पं. अरूण मिश्रा स्वामी के सानिध्य मे गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा






