मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध सोमवार को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पालिका परिषद की टीम ने भगत सिंह रोड पर स्थित पॉलिथीन तथा प्लास्टिक विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर चालान वसूला गया। इस दौरान टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए आम जनमानस को जागरूकता किया। अभियान के अंतर्गत 7 दुकानों से 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई एवं ₹14000/- का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान में नगर पालिका परिषद से पारुल यादव कार्यवाहक कर अधीक्षक, अमित कुमार, अमरजीत सिंह राजस्व निरीक्षक, पलक्षा मैनवाल सफाई निरीक्षक, रुचि शर्मा व आकाश दीप लिपिक स्वच्छ भारत मिशन, सोनू मित्तल बीसी, गौरव एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

मंत्री कपिलदेव ने जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया स्टूडेंट्स को सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधावी छात्रा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रोफेसर प्राचार्य सीमा जैन, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस सी कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव संजय कुमार जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इससे पूर्व मंत्री कपिल देव






