हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.67 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 250 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन के लिए कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीमों का गठन किया है। शनिवार की देर रात रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पाण्डेय ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल सतवीर सिंह व रवि चौहान के साथ नहर पटरी लालपुल के पास चेकिंग के दौरान साकिर पुत्र जाबिर निवासी मोहल्ला झाडान ज्वालापुर को स्मैक समेत दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से






