परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, नो अवैध वाहन किए सील

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में अब डग्बागामार वाहनों का संचालन आसान नहीं होगा। योगी सरकार की पहल पर ग्रामीण अंचलों में रोडवेज बस सेवा के संचालन के साथ हाईवे से तमाम संपर्क मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे इन वाहनों पर अंकुश लगाने की दिशा में परिवहन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में अनाधिकृत संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसी अभियान में रविवार को जनपद के प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध चालान/बंद की कार्रवाई की गई, जो यात्रियों के आवागमन में नियम विरुद्ध ढंग से संचालित पाए गए। परिवहन विभाग की टीम में इस अभियान के दौरान 09 वाहनों को चालान/बंद किया गया। इसके अतिरिक्त ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

विभागीय अधिकारियों की टीम के सड़कों पर उतरते ही डग्वागामार हन चालकों में हड़कंप मचा रहा। रविवार को की गई इस कार्रवाई के तहत तीन ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी चालान/बंद की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित पाए गए वाहनों के विरुद्ध 3.65 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहन संचालकों को सचेत किया जाता है जो नियमों का उल्लंघन कर अपने वाहनों में यात्रियों का परिवहन कर रहे हैं ऐसा कदापि ना करें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि नियमों का उल्लंघन कर किसी भी वहां का संचालन किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार चालान/बंद की कार्रवाई की जाएगी!

मुजफ्फरनगर कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 250 बैग बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग की लगातार उर्वरक एवं पेस्टिसाइड किस जिले में हो रही कालाबाजारी को रोकने की खातिर बड़ी कार्यवाही करने में जुटा है। कृषि विभाग के साथ पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हो रही छापेमारी से किसानों के हिस्से की सब्सिडी के उर्वरक की कालाबाजारी करने

त्रिवेणी शुगर मिल खतोली में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, दक्ष-सती प्रसंग एवं वराह अवतार की कथा से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। त्रिवेणी शुगर मिल, खतोली स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास पूज्य पंडित गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज ने दिव्य प्रसंगों का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति एवं वैराग्य का मार्ग दिखाया। कथा में मिल के अधिकारी, कर्मचारी, गन्ना किसान एवं क्षेत्र

पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित

हद्विार (रिपोर्टर)। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी का आयोजन भेल स्थित सीआईएसएफ कैम्प में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष एडवोकेट रूपचन्द आजाद ने और संचालन उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र कपूर ने किया। संगोष्ठी के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य हरीशचन्द्र भौखण्डी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मशांति

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहनों को रवाना किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दो नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजीव शर्मा ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नए कूड़ा वाहनों से सफाई व्यवस्था

स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.67 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 250 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज

कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय बालिका का अपहरण सीसीटीवी फुटेज में दिखे बालिका को ले जा रहे महिला व युवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना कनखल क्षेत्र से एक तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस को मिले एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला व युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बच्ची को गोद में लिए युवक साफ नजर आ रहा है। रविवार सवेरे लगभग साढ़े दस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal