सब्सीडी की यूरिया पर डाका डालने वाले सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुना नगर हरियाणा में रखकर आगे ऊंचे दामों पर फैक्ट्रियों में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये हैं। विगत 06 माह में इस गिरोह द्वारा लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी किए जाने का खुलासा हुआ था। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तारी की गयी है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि 0 जून की रात्रि को थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुना नगर, हरियाणा में रखकर आगे ऊंचे दामों पर फैक्टरियों में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 350 कट्टे अनुदानित यूरिया H.U.R.L. मार्का,103 कट्टे अनुदानित यूरिया KRIBHCO मार्का, 01 कट्टा अनुदानित यूरिया R.C.F मार्का (बरामद कुल यूरिया का वजन 20.43 हजार किलोग्राम), घटना में प्रयुक्त 01 ह्युंडई औरा कार नं0 UP 11 DT 1255, 01 कैंटर UP 11 CT 4917, 01 पिकअप गाड़ी HR 58 B 2305 ,01 पिकअप गाड़ी HR 58 D 5430 बरामद किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पर मु0अ0सं0-80/2026 धारा-318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीकृत किया गया था। विगत 06 माह में इस गिरोह द्वारा लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी किया जाना प्रकाश में आया था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर ऊंचे दामों पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं फैक्ट्रियों में सप्लाई किए जाने वाले इस संगठित गिरोह का थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात द्वारा लगातार फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेंज के आधार पर गहन विश्लेषण किया जा रहा था। इसी क्रम में आज संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए यूरिया कालाबाजारी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर संजय पुत्र स्व0 बचन सिंह निवासी रायसिंह थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनगर स्थित 04 लाइसेंसी खाद विक्रेताओं से किसानों हेतु निर्धारित सब्सिडी युक्त यूरिया को खरीद कर उसे अवैध रूप से स्पलाई करता था। पुलिस टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर स्थित एक लाइसेंसी खाद दुकान के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर सुन्दर देव कपिल पुत्र श्रीराम सिंह निवासी ग्राम करहेडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, लाइसेंस धारकों, परिवहनकर्ताओं एवं लाभार्थियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। मामले में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसानों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली अनुदानित खाद की कालाबाजारी कर उनके अधिकारों का हनन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal