विधायक आदेश चौहान ने किया काव्य संकलन मीत के अनोखे रंग का विमोचन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कवि अमित कुमार गुप्ता मीत के काव्य संकलन मीत के अनोखे रंग का विमोचन रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। आदेश चौहान ने कहा कि साहित्यिक सृजन करने के लिये बहुत अधिक धैर्य, समर्पण व अनुभव की आवश्यकता होती है, तभी कवि ऐसी सार्थक कृति का सृजन कर पाता है, जिसे समाज भी कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता है। उन्होंने पुस्तक की एक काव्य रचना हसरतें कोशिश से पूरी होती हैं, हसरतें न हो तो जिंदगी अधूरी होती है का पाठ भी किया। साहित्यकार अरुण कुमार पाठक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कविता हमेशा सरल, सहज व समझ में आने वाली होनी चाहिये। जिससे पाठक और श्रोता कविता स्वयं का उससे जुड़ाव महसूस कर सके।
विद्या विहार एकेडमी ज्वालापुर के सभागार में आयोजित विमोचन समारोह की अध्यक्षता डा.विजयेन्द्र पालीवाल ने और संचालन कार्यक्रम संयोजक चेतना पथ के सम्पादक गीतकार अरुण कुमार पाठक व कवियित्री कंचन प्रभा गौतम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा.ऋचा गर्ग ने किया। वयोवृद्ध कवि पं.ज्वाला प्रसाद शांडिल्य दिव्य, नवल विभा प्रकाशन से कवि शशिरंजन समदर्शी, डा.अजय पाठक, राजकुमारी राजेश्वरी, भूदत्त शर्मा, अभिनन्दन अभि रसमय, अधिवक्ता ललित मिगलानी, शान्वी, गर्वित और धान्वी, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, पवन कुमार गर्ग, वृंदा वाणी, सुमन गुप्ता, देवेन्द्र मिश्र, सन्तोष साहू, डा.मीरा भारद्वाज, डा.नीता नय्यर निष्ठा, राकेश मालवीय, सोनेश्वर कुमार सोना, आशा साहनी, दीपक पंवार, विभा चौधरी, साधुराम पल्लव आदि ने भी कवि अमित कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं दी। नवल विभा प्रकाशन की ओर से कवि अमित कुमार मीत को सम्मान पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक साहित्यकार, कवि, लेखक तथा शिक्षाविद् शामिल रहे।

प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मणी मंगल प्रसंग के साथ गीतापाठ एवं कथा का विधिवत सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्णकृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित कृष्णानन्द महाराज के साथ वार्ड सभासद महिका गुप्ता व शोभित गुप्ता को माल्यार्पण एवं गीता जी की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात

कलेक्ट्रेट पहुंचे गादला के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांदला गांव में पिछले सात वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर गांव की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।

थोड़ी सी बारिश में तालाब बन जाता है अंडरपास, हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान

हरिद्वार/बहादराबाद (संतोष कुमार)। बहादराबाद से श्यामपुर, नजीबाबाद और बिजनौर को जोड़ने वाली रिंग रोड पर रोहालकी किशनपुर जाने वाले मार्ग के अंडरपास की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है और वह किसी तालाब जैसा

क्षेत्र में भ्रम फैला रहे हैं विधायक सुरेश राठौर-देशराज कर्णवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर भ्रम फैला रहे हैं। पत्रकारों को दिए सुरेश राठौर के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा सुरेश राठौर को पूर्व में ही निष्कासित

विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, वसूला बकाया भुगतान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर ऊर्जा निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को जगजीतपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम इक्कड़ खुर्द में चलाए गए अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने सात बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जबकि मौके पर ही करीब 1 लाख 60 हजार रुपये

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का किया गया। रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/ प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal