विश्व पर्यावरण दिवस पर चरण पादुका पर किया पौधा रोपण बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये पौधों रोपण जरूरी: रविन्द्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविन्द्रपुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल, जंगल व जमीन बचाने की अपील की है। निरंजनी अखाड़े के चरण पादुका के मंदिर प्रांगण मेें संत महापुरुषों एवं प्रशासन ने संयुक्त रूप से पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जल, जंगल व जमीन को बचाने की आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये पौधों का रोपण जरूरी है। मनुष्य की सास पौधों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि धरती पर पौधे होगे तो मनुष्य जीवन सुरक्षित रहेगा। श्रीमंहत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला आयोजन के दौरान लगाये गये पौधों की सुरक्षा होनी चाहिए। अगले कुंभ में वह पौधे वृक्ष के रूप मंे दिखने चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर जीवन को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण अभियान वृह्द स्तर पर किया जाना चाहिए। हरिद्वार-रुडकी विकास प्राधिकरण के द्वारा पौधा रोपण अभियान को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। निश्चित रूप् से यह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि समाजिक संस्थाएं स्कूल, काॅलेजों द्वारा पौधा रोपण अभियान के लिय युवा पीढि को प्रेरित करना चाहिए। जिससे पेड़ों के प्रति लोगों का प्रेम बढे और धरती पर अधिक से अधिक पौधे लगाये जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संकल्प लेकर पौधा रोपण अभियान चलाया जाना चाहिए। पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाये। संत समाज समय-समय पर पौधा रोपण अभियान चलाकर अपने सामाजिक अभियान चलाकर दायित्व को निभा रहा है। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती एवं अपर मेलाधिकारी सरदार मनजीत सिंह, तहसीलदार सचिन कुमार नेे भी पौधा रोपण अभियान में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी 13 अखाड़ों में पौधा रोपण किया गया है। संतों ने बढ चढकर अपनी हिस्सेदारी निभाई है। मेलाधिकारी सोनिका ंिसह हरिद्वार को हरा-भरा बनाने की मुहिम चला रही है। उन्हांेंनें कहा कि धर्मनगरी को हरा-भरा बनाने के लिए एक जुटता दिखानी होगी, पौधों की सुरक्षा स्वयं करनी होगी। अधिक से अधिक पौधे लगाये जाये जिससे बढते प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रशासन द्वारा पौधा रोपरण के लिय लगातार जन जागरूता फैलाई जा रही है। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी, महंत राज गिरी, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal