हरिद्वार (रिपोर्टर)। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने स्वयं वृक्षारोपण कर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती को सुरक्षित रखने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लें।
इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत की अध्यक्ष नीतू जोशी ने भी वृक्षारोपण किया। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। उधर जिला कारागार में प्राधिकरण व जिला कारागार प्रशासन के सहयोग से बंदियों से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमे बंदियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर एसीजेएम अविनाश श्रीवास्तव आदि न्यायिक अधिकारी, रमन सैनी, सीमा भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ मंडी थाने में मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में बीते दिनों आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में पुलिस का सहयोग न करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शोभायात्रा के आयोजक के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में सडक पर सरेआम तलवार लहराने व स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस इससे पहले






