मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर मुज़फ्फरनगर मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं अध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारिज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवा केंद्र से दीदी ने आये हुए अतिथियों का प्लांट देकर स्वागत सम्मान कर तथा ईश्वरीय स्मृति एवं राजयोग मैडिटेसन से किया गया।

कार्यक्रम मे उपस्थित सरिता शर्मा अरोरा (महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन ने बताया कि प्रकृति और मानव का गहरा सम्बन्ध है, जब मनुष्य का संकल्प शुद्ध और सकारात्मक होते है तब प्रकृति भी संतुलित और सहयोगी बन जाती है और विशेष आज हम सभी यही संकल्प ले कि यदी कभी किसी को कोई गिफ्ट दे तो एक प्लांट दे जिससे हमारे जीवन की रक्षा होती रहे और हमारा समाज हमारा परिवार मे सदैंव हरियाली और खुशहाली बनी रहे ।
सेवकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बबिता दीदी ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण के दिवस पर हम केवल बाहर की प्रकृति को हि नहीं बल्कि जो हमारे भीतर की प्रकृति है उसको भी हरा भरा रखने की जरूरत है। जब मनुष्य के मन मे अशांति, क्रोध, लोभ और स्वार्थ बढ़ता है तो उसका प्रभाव प्रकृति पर भी पड़ता है। आवश्यकता केवल वृक्ष लगाने की नहीं बल्कि श्रेष्ठ विचारों के बिज बोने के भी है जब हमारा Sabu हरा भरा होगा तब धरती मा भी हरी भरी बनेगी तो आइये हम सभी मिलकर प्रकृति और विश्व मे सकारात्मक परिवर्तन लाने के निमित्त बने ।इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण कर पौधों की देख भाल और प्रकृति को सुंदर स्वक्ष बनाने की प्रतिज्ञा भी किये। कार्यक्रम के अंत मे ब्रह्माकुमारी बबिता बहन ने राजयोग मैडिटेसन द्वारा प्रकृति शांति ,प्रेम ,पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार तथा स्वक्ष प्रकृति और स्वक्ष जीवन का संदेश जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया ।और इस कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से ब्राह्मकुमार अरविन्द ने किया। अंत सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारी बबिता दीदी ने ईश्वरीय सौगात भेट कर सभी भाई बहनों को प्रसाद वितरण किया गया।







