स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कम्पनी बाग) में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पालिका सभासद, अधिशासी अधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश प्रमुखता से दिया गया। कमला नेहरू वाटिका में आम, जामुन, नीम, गुलमोहर, कटहल सहित अनेक पौधों का रोपण करते हुए लोगों से पौधों के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियानों और हरित विकास की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रमदान करने तथा नगर को स्वच्छ और हरित बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। पौधारोपण अभियान में आम, जामुन, नीम, गुलमोहर, कटहल समेत विभिन्न फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, सतीश कुकरेजा, विजय कुमार चिंटू, अमित पटपटिया, शौकत अंसारी, अब्दुल सत्तार मंसूरी, मौहम्मद शहजाद, सभासद पति ललित कुमार, सुन्दर सिंह, हसीब राणा, शोभित गुप्ता, फखरूदीन, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार, मौहम्मद सालिम आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ मंडी थाने में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में बीते दिनों आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में पुलिस का सहयोग न करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शोभायात्रा के आयोजक के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में सडक पर सरेआम तलवार लहराने व स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस इससे पहले

नाला निर्माण को लेकर घमासान, सड़कों पर बीते क्षेत्र के लोगों ने रात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रहे गड़बड़ जाने के विरोध में शुक्रवार को उसे समय स्थानीय लोगों का गुस्सा खुद पड़ा जब रामलीला टीला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उपेक्षा के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा “वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली” का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। रैली में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही समस्याओं की जानकरी देते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपते हुए

निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण में मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पर्यावरण दिवस पर नगर के रामलीला टिल्ला पर नाला निर्माण को लेकर दिनभर जारी विरोध प्रदर्शन और मंत्री कपिल देव के खिलाफ प्रदर्शन के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों

अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुई मेयर किरन जैसल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरन जैसल ने ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में सहभागिता कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने कहा कि हरिद्वार शहर में लाखो श्रद्धालु रोज़ माँ गंगा में डुबकी लगाने आते हैं ऐसे में लाखो टन कूड़ा एकत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal