इंडियन हॉस्पिटल में आपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Share :

मुजफ्फरनगर। पुलिस और प्रशासन के साथ ही तमाम जिला स्तरीय अधिकारी गुरूवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर शहर से बाहर मीरापुर कस्बे में व्यस्त रहे, इसी बीच एक अस्पताल में गर्भवती महिला की आॅपरेशन के दौरान मौत हो जाने पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने महिला का शव रखकर अस्पताल के गेट पर ही धरना शुरू करते हुए चिकित्सक पर आॅपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। हंगामा बढ़ा तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल के आॅपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया, तो वहीं पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। महिला की मौत के बाद ही चिकित्सक अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। सीएमओ की ओर से चिकित्सक को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
शहर के रुड़की रोड पर सर्जन डॉ. एससी मिश्रा द्वारा इंडियान हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने अपने हॉस्पिटल का सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी करा रखा है। गुरूवार को सुबह यहां पर एक गर्भवती महिला की मौत सीजेरियन डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनी पत्नी राहुल कुमार को गर्भवती होने के कारण प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने इंडियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉ. एससी मिश्रा और अन्य चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करते हुए सीजेरियन डिलीवरी होने की बात परिजनों को बताई और उनकी सहमति बनने पर आॅपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार आॅपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी चिकित्सक ने परिजनों को दी तो परिजनों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। मृतक महिला के परिजनों ने रिश्तेदारों को भी फोन कर बुला लिया था। इसके बाद मृत महिला के शव को हॉस्पिटल के गेट पर ही रखकर विलाप करते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक के साथ भी परिजनों की तीखी झड़प हुई। हंगामा बढ़ने पर चिकित्सक मौके से फरार हो गये। इसी बीच पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई थी। परिजनों ने पुलिस के समक्ष चिकित्सक पर गलत ढंग से आॅपरेशन करने के आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण ही महिला की मौत हुई है। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो परिजन शव के साथ धरने पर बैठ गये। पुलिस कर्मियों को भी घंटों तक परिजनों को समझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने भी अस्पताल की जांच करने के लिए टीम को भेज दिया। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार अपनी टीम के साथ इंडियन हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने उनके सामने भी गलत आॅपरेशन करने और उसमें महिला की मौत होने के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपों को देखते हुए इंडियन हॉस्पिटल का आॅपरेशन थियेटर सील कर दिया गया है। आॅपरेशन से सम्बंधित कागजात चिकित्सक डॉ. एससी शर्मा से मांगते हुए तीन दिन का समय दिया गया है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन होने के कारण उसको सील नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलती है तो इसके लिए पैनल बनाकर जांच कराई जायेगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal