जनपद में आयोजित वृहद रोजगार मेले में मुख्यमंत्री ने युवाओं को वितरित किये नियुक्ति पत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंचकर आयेाजित वृहद रोजगार मेले में 5 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण कर उन्हे नौकरी का उपहार दिया। इस अवसर पर उन्होने जनपद केा विकास परियोजनाओं जिनमें 15864.66 लाख की 91 विकास परियोजनाओं का लोर्कापण एवं 15771.83 लाख की 55 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मीरापुर के गांव कासमपुर खोला में युवाओं के खेल प्रोत्साहन हेतु 777.27 लाख की लागत से बनने वाले एक मिनी स्टेडियम का भी शिलान्यास किया। वहीं  उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत चयनित पात्रों एवं एम0एस0एम0ई0 उद्यमियों को 30 करोड से अधिक की धनराशि का ऋृण वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद मुंजफ्फरनगर के विकास के लिए जो परियोजनाएं स्वीकृत की गई है उनसे इस जनपद का विकास होगा। उसका लाभ यहां के निवासियों को मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ होने जा रही है जिसमें 60 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होने कहा कि जो नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड करेगा उनकी सम्पत्ति को जब्त किया जायेगा। उन्होनें कहा कि 2017 से पहले दंगे होते थे, छेडछाड होती थी, व्यापारी वर्ग सुरक्षित नही था न ही सम्मान मिलता था। आज बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी खुश है और अन्नदाता सिरमौर बनाया जाता है। उन्होने कहा कि मोरना चीनी मिल का सौन्दर्यकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि आज पौराणिक स्थलों को जोडने का काम किया जा रहा है। शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। शुकतीर्थ में मां गगा की धारा लाने का काम किया गया है। आज जनपद के गुड की मिठास सारी दुनिया के बाजारों में है, सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये जा रहे है। जनपद को विकास योजनाओं की सौगात प्रदान की है। उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मीरापुर के युवाओं को खेलों के प्रोत्साहन हेतु ग्राम कासमपुर खोला में एक मिनी स्टेडियम का आज शिलान्यास किया गया है। उन्होने कहा कि युवाओं के लिए मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदेश के 500 खिलाडियों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि खेलो इडिया खेलों के अन्तर्गत जो खिलाडी मेडल जीतेगा उसे उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी प्रदान की जायेगी। हमारी विकास, युवाओं को रोजगार, सुरक्षा की योजना है। उत्तर प्रदेश के पास सबसे ज्यादा युवा है, उत्तर प्रदेश एक युवा प्रदेश है। आज इस रोजगार मेले में 50 से अधिक कम्पनियों के द्वारा 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। प्रदेश में 150 से अधिक वर्ल्ड क्लास आई0टी0आई0 बनाने का कार्य किया गया है। अब प्रदेश में पलायन नही होता बल्कि यहां पर निवेश होता है उघोग लगाये जाते है। उन्होने कहा कि जल्द ही 10 लाख नई एम0एस0एम0ई0 लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के माध्यम से उन्हे प्रोत्साहित किया जायेगा। जनसभा को सम्बोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार मेले का अवलोकन कर युवाओं के साथ संवाद भी किया।

कार्यक्रम में मंत्री विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी अनिल कुमार,  राज्यमंत्री स्वतंन्त्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमशीलता कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन के0पी0मलिक,  राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा, डा0 सोमेन्द्र तोमर, सांसद बिजनौर चन्दन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद संजीव बालियान, पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्द्र, मा0 विधायक शामली प्रसन्न चौधरी, विधायक खतौली मदन भैया, विधायक बुढ़ाना राजपाल बालियान, सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई