कड़ी सुरक्षा में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसी टीवी कैमरों की निगरानी मेें शुरू हो गई। 5 दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 16 परीक्षा केन्द्रों को पूरी तरह से छावनी में तब्दील करने के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच में सघन चैकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला। जिले में दो पालियों की परीक्षा में करीब 15,888 अभ्यर्थियों में किन्हीं कारणों से 4525 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन जनपद में संपÖा हुई भर्ती परीक्षा में कुल 11,363 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस बीच एसएसपी अभिषेक सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों द्वारा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को परखा।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार को पहले दिन पहली पाली में अभ्यर्थी सुबह 7 बजे केंद्रों पर पहुंच गए, जबकि परीक्षा 10 बजे प्रारम्भ होने वाली थी। इस बीच परीक्षा केन्द्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच परीक्षार्थियों को केंद्रों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से कोई भी सामग्री केंद्र में नहीं ले जाने की सलाह दी जाती रही। शुक्रवार को जनपद में सहारनपुर, शामली, बिजनौर एवं मेरठ आदि जनपदों के साथ उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व दिnी प्रदेश के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए यहां पंजीकृत किया गया। मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 तक चली। इस बीच नगर के राजकीय इंटर कालेज, नगरपालिका कन्या इंटर कालेज, दीपचन्द ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ए व बी ब्लॉक और डीएवी डिग्री कॉलेज समेत सभी परीक्षा केन्द्रों पर बाहर जमा हुए अभ्यर्थी प्रवेश पाने को इंतजार में बैठे रहे। इस बीच जब प्रवेश के लिए कतारबद्ध होने की घोषणा कर पुलिस फोर्स हरकत में आई तो अभ्यर्थियों में भगदड़ सी देखने को मिली। सुबह 7 बजे से केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ अभ्यर्थियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले बुलाया था, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों के द्वारा तीन से साढ़े तीन घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्र पर अपनी आमद दर्ज कराई थी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने और परीक्षा को नकलविहीन व निर्विघ्न संपÖा कराने के संकल्प के साथ एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ तमाम पुलिस अफसर व व्यवस्था में लगाये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। सुबह 8 बजे के बाद इन परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के लिए प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया था। साढ़े नौ बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश देना बंद कर दिया गया था। इस दौरान परीक्षा के लिए सघन चैकिंग से गुजरना पड़ा। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टोर रूम बनाए गए हैं, जिनमें परीक्षार्थियों ने अपने साथ लाए मोबाइल फोन और अन्य सामान को सुरक्षित रखा। पहली पाली में पंजीकृत 7944 परीक्षार्थियों में से 5661 उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 7944 अभ्यर्थियों में से 5702 ने इस बीच परीक्षा में प्रतिभाग किया। पहले दिनों दोनों पालियों में किन्हीं कारणों से 4525 परीक्षार्थी उö भर्ती परीक्षा से इस बीच गैरहाजिर रहे। पहले दिन परीक्षा के निर्विघ्न संपÖा होने के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई