सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : कपिल देव

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस (05 जून) एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति, आधारभूत संरचनाओं का तीव्र विकास, निवेश एवं रोजगार सृजन तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाएं उनकी प्रभावी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उनकी कार्यकुशलता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित सोच प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal