मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत एवं तहसील क्षेत्रांतर्गत सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा ललतारो पुल से अपर रोड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। इस अभियान के दौरान कुछ स्थानीय व्यापारियों द्वारा कार्यवाही में गत्यवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पूर्ण की। नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उपजिलाधिकार योगेश मेहरा, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन,पुलिस द्वारा आज कलियर से लेकर धनोरी तक उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण,जिसमें सड़क किनारे लगाए गए लगभग 200 से अधिक अवैध रूप से संचालित हो रही रेहड़ी, ठेली एवं खोखे को भी हटाया गया तथा 03 स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने अवगत कराया है कि लक्सर बाजार में सड़क किनारे, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया तथा इस दौरान 05 लोगों के चालान भी किए गए तथा सभी लोगों को चेतावनी दी गए कि सड़क किनारे,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसील प्रशासन द्वारा आज भगवानपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को स्वयं से हटाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को अवगत कराया गया कि यदि सड़क,नालियों एवं फुटपाथ से अतिक्रमण को स्वयं नहीं हटाया गया तो तहसील प्रशासन द्वारा कल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।

चरथावल पुलिस ने 5 क्विंटल तांबे की प्लेटों के साथ दबोचे चार शातिर चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावल की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार की चैकिंग के दौरान रोका गया तो उसमें करीब पाँच क्विंटल वजन की तांबे की दस प्लेट बरामद हुई। कार सवार चारों युवकों से पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त तांबे की प्लेट।उन्होंने उत्तराखंड

आत्महत्या के इरादे से होमगार्ड के जवान ने भोपा गंग नहर में लगाई छलांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंगनहर पुल से बुधवार 3 जून को दोपहर करीब 1:15 बजे होमगार्ड के एक जवान ने आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। पूरी क्षमता से चल रही गंगनहर के पानी में होमगार्ड का जवान लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश

पुलिस प्रेक्षक ने एसपी सिटी के साथ किया टीजीटी लिखित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर मुख्यालय पर 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जा रही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रेक्षक सेवानिवृत्त डीआईजी दयानंद मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा। टीजीटी

एमडीए की बड़ी कार्रवाई, व्यावसायिक और आवासीय भवनों को किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मंडलायुक्त सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के निर्देशों के क्रम में विकास क्षेत्र के जोन-1 एवं जोन-2 में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने इस दौरान दो व्यावसायिक भवनों के साथ ही एक आवासीय भवन को सील कर दिया। एमडीए के

जीएसटी सचल दल की बड़ी कारवाई, लगाया 17.06 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य कर विभाग सचल दल इकाई खतौली ने कर चोरी के खिलाफ अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने माल परिवहन में अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन से 17.06 लाख की धनराशि जुर्माने के साथ सरकारी खजाने में जमा कराई है। 15 दिन के भीतर इस कार्रवाई

टीजीटी परीक्षा को लेकर आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जनपद में 2 दिन तक आयोजित होने वाली प्रशिक्षित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal