मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मंडलायुक्त सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के निर्देशों के क्रम में विकास क्षेत्र के जोन-1 एवं जोन-2 में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने इस दौरान दो व्यावसायिक भवनों के साथ ही एक आवासीय भवन को सील कर दिया। एमडीए के अनुसार जोन-1 में एटूजेड रोड स्थित जन औषधि केंद्र के सामने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित की जा रही दो व्यावसायिक दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं जोन-2 में कोर्ट रोड पर न्यू नंदी स्वीट्स के बराबर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक भवन को सील किया गया।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम में कम्बल वाला बाग फ्लाईओवर के नीचे रमन अग्रवाल द्वारा बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे आवासीय भवन पर भी सील लगा दी गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इन सभी निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे तथा चालानी कार्रवाई के बाद सीलिंग के आदेश भी निर्गत किए जा चुके थे।
मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण की टीम ने तीनों स्थलों पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई को अमल में लाया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या ने स्पष्ट किया कि विकास क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार (रिपोर्टर)। सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत एवं तहसील क्षेत्रांतर्गत सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया






