जीएसटी सचल दल की बड़ी कारवाई, लगाया 17.06 लाख का जुर्माना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य कर विभाग सचल दल इकाई खतौली ने कर चोरी के खिलाफ अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने माल परिवहन में अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन से 17.06 लाख की धनराशि जुर्माने के साथ सरकारी खजाने में जमा कराई है। 15 दिन के भीतर इस कार्रवाई को पूर्ण किया गया है। पूर्ण धनराशि जमा होने के बाद वाहन को स्टेट जीएसटी विभाग ने रिलीज कर दिया है।
स्टेट जीएसटी विभाग की खतौली सचल दल इकाई के सहायक आयुक्त नितिन कुमार वाजपेई को सूचना के मिली थी कि लेड इंगट से भरे एक वाहन का परिवहन मुजफ्फरनगर के रास्ते हो रहा है, जिसमें टैक्स की अनियमितताए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त नितिन कुमार बाजपेई ने विभाग के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद्र दीक्षित को जानकारी दी, जिसके बाद सहायक आयुक्त ने टीम के साथ विभागीय पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से वाहन की लाइव लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। टीम ने मुजफ्फरनगर सीमा पर करीब आठ घंटे की मेहनत के बाद वाहन की घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वाहन ने मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश किया, पहले से मुस्तैद टीम ने पुलिस की मदद से वाहन रूकवा लिया। वाहन को जीएसटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत निरुद्ध कर जब जांच आगे बढ़ाई गई, तो नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। विभाग द्वारा संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी किए, जिसके बाद व्यापारी ने एक जून को कैश लेजर के माध्यम से 17.06 लाख की भारी-भरकम पेनाल्टी जमा की, जिसके बाद ही वाहन को अवमुक्त किया गया। इस सफल अभियान में राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, वाहन चालक गांधी और पुलिसकर्मी विनीत ने मुख्य भूमिका निभाई। संयुक्त आयुक्त शिद्धेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि टीम की यह सफलता बड़ी है। खतौली यूनिट ने पहले भी कॉपर लदे एक वाहन से 80.71 लाख की रिकॉर्ड पेनाल्टी वसूल की थी।

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई