भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अधिवेशन में खेती किसानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की गयी। इस दौरान संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी। अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह ने कहा कि खेती और किसान दोनों संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार को किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में खाद की कमी, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के चलते किसान गहरे आर्थिक दबाव में हैं। गन्ना मिलों पर बकाया भुगतान के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं। धर्मेद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। आयोग में किसान संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 20 हजार वार्षिक किया जाए। किसानों को दो लाख रूपए तक का ब्याज मुक्त क्रेडिट कार्ड जारी किया जाए। स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए सभी फसलों को एमएसपी की गारंटी के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अन्नदाता खुशहाल होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। किसानों की तरक्की के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को तत्काल कदम उठाने चाहिए। कहा कि किसानों के हितों के लिए भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुशील सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा.नरपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप चौहान, राष्ट्रीय सलाहकार तिलकराज वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विनेश तिवारी, अमित वैष्णव, सुधीर चौधरी, विपुल चौधरी, कविता राणा, गुरदीप कौर, विजय गोयल, अवनीश सिंह, अनिल कन्नौजिया, आशीष सिंह, जोगेंद्र चौधरी, वीर बहादुर सिंह, अबरार, प्रवीण तोमर, नागेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र गिल, धीरेंद्र परिहार, मुकेश गौतम, सचिन चौधरी, आद्या प्रसाद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

महानगर कांग्रेस ने सरकार पर लगाया सरकारी जमीनें बाहरी लोगों को सौंपने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बेशकीमती सरकारी जमीनों को राज्य के बाहर के लोगों के हाथों में सौंपने की तैयारियों का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सरकार ने इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड का गठन कर सरकारी विभागों की भूमि को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई