हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह से मिलकर राजा गार्डन जगजीतपुर में सील किए इएच प्रेक्टिशनर रमेशचंद्र जालान के क्लीनिक को तत्काल खोलने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की वस्तु स्थिति एवं राज्य सरकार द्वारा प्रेक्टिस के संदर्भ में जारी शासनादेश से अवगत कराते हुए कहा कि तथ्यों व जानकारी न होने के कारण एसीएमओ द्वारा इएच क्लीनिक को सील कर दिया है। जिसे तत्काल खोला जाए।
इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने सीएमओ से फोन पर वार्ता कर अवगत कराया कि इएच चिकित्सक के खिलाफ की गयी सीलिंग की कार्यवाही राज्य एवं केन्द्र सरकार के शासनादेश की अवहेलना तथा उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवमानना के दायरे में आता है। डा.चौहान ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एक स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति है और इसके चिकित्सक सीएमओ के अधिकार क्षेत्र की परिधि मे नहीं आते हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री डा.एमटी अंसारी, जिला प्रभारी डा.अमर पाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डा.आदेश शर्मा, सचिव डा.अशोक कुशवाहा, उपाध्यक्ष डा.विक्रम सिंह चौहान, डा.राकेश कुमार, डा.रमेशचंद्र जालान शामिल रहे।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह






